Breaking News

मकान से तीन लाख की नकदी समेत लाखां के जेवरात चोरी

Spread the love

फतेहपुर। शहर के मुराइनटोला मुहल्ले में रहने वाले ई-रिक्शा एजेंसी के मालिक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख रूपए की नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार घर लौटा और चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी के शीघ्र खुलासे का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार मुराइनटोला मुहल्ला निवासी मो. इरफान शहर के राधानगर मुहल्ले में इरफान ई-रिक्शा एजेंसी का संचालन करते हैं। वह दो दिन पूर्व प्रयागराज जनपद अपनी ससुराल परिवारीजनों के साथ गए थे। घर के मेन गेट पर ताला पड़ा हुआ था। चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाते हुए बुधवार की रात मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। कमरे व लाकर का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रूपए नकद व सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। गुरूवार की सुबह जब पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देखा को इसकी जानकारी इरफान को मोबाइल पर दी। जानकारी मिलते ही इरफान तत्काल फतेहपुर वापस आ गए। घर पहुंचने पर बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। उन्होने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित को शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है। पीड़ित इरफान ने बताया कि चोरों ने तीन लाख रूपए नकद के अलावा तीन जोड़ी सोने की कान की झुकी, एक सोने की चेन, तीन अंगूठी, चांदी की चार पायल व चांदी का एक सेट पार कर दिया है। उन्होने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial