Breaking News

– मोदी-योगी युग में तरक्की के पथ पर प्रदेश बढ़ रहा आगे : विकास

Spread the love

नामांकन का पहला दिन, भाजपा के विकास ने किया पर्चा दाखिल

फतेहपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन गहमा गहमी का माहौल रहा। नामांकन स्थल कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्ष व्यवस्था चाक चौबंद होने के साथ ही चप्पे चप्पे पर ख़ाकी मुस्तैद रही। विभिन्न दलों एवं निर्दली उम्मीदवारों ने जहां नामांकन पत्रों की खरीददारी की वही भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयाह शाह के घोषित प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक विकास गुप्ता ने प्रथम सेट का नामांकन दाखिल किया।
गुरुवार को चौथे चरण के मतदान वाले जनपदों में शामिल जिले की नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। प्रथम दिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल किया जबकि 45 पर्चों की खरीद की गई। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए नामांकन स्थल कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त व मुस्तैद रही। प्रत्याशी के अलावा दो प्रस्तावकों को साथ ले जाने की अनुमति दी गई थी। नामांकन स्थल पर सुबह से ही बेहद गहमा गहमी का माहौल दिखाई दे रहा था बाहरी लोगों की आमद की बन्द कर जगह-जगह बैरीकेट्स व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक नामांकन की अवधि निर्धारित की गई थी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए आईटीआई रोड स्थित अपने निवास स्थल के लिए रवाना हुए। प्रेक्षागृह मार्ग पर बने बैरीकेट्स पर पुलिस ने उनके समर्थकों को रोक लिया। विधायक के साथ प्रस्तावकों के दो वाहनों को आगे जाने दिया तत्पश्चात विधायक विकास गुप्ता अपने दो प्रस्तावकों के साथ नामांकन स्थल कलक्ट्रेट पहुंचे और सादगी के साथ अपना पर्चा दाखिल किया। बता दें कि अयाह शाह से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए विकास गुप्ता पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता के पुत्र है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से जीतकर अयाह शाह विधानसभा से पहली बार विधायक बने थे। पार्टी ने उन पर दूसरी बार विश्वास जताते हुए इसी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial