Breaking News

मन्नीलाल हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Spread the love

फतेहपुर :- ईंट-पत्थरों से कुचलकर की गई मन्नीलाल की हत्या का खुलासा सोमवार को जाफरगंज पुलिस ने कर दिया। इस मामले में दो अभियुक्तों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
खुलासे के बाबत जानकारी देते हुए जाफरगंज सीओ संजय सिंह ने बताया कि मन्नीलाल नामक व्यक्ति की हत्या कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से कुचलकर कर दी थी। जिसका मुकदमा थाने में पंजीकृत किया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार लगातार अपनी टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में जुटे हुए थे। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को आंवरखेड़ा मोड़ के समीप गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम ब्रजेश निवासी भारतपुर थाना जाफरगंज व दिनेश निवासी ग्राम भगलापुर थाना चांदपुर बताया। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्तों के अनुसार ब्रजेश की पत्नी रीता उसे छोड़कर चली गई थी। जिसको मृतक मन्नीलाल ने फतेहपुर में किराए का कमरा दिलवाया था। मन्नीलाल अभियुक्त ब्रजेश की पत्नी की मदद कर रहा था। बार-बार ब्रजेश के मना करने पर भी नहीं मान रहा था। जिससे नाराज होकर ब्रजेश ने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर मन्नीलाल को ईंट पत्थरों से कुचल दिया था। मरा समझकर उसे छोड़कर अभियुक्त भाग गए थे। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तां को न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial