Breaking News

प्रयागराज पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त, निष्पक्ष करे पत्रकारिता

Spread the love

घूरपुर :- पत्रकार तमाम झंझावतों को झेलते हुए अपना कार्य करता है ,यदि इसके बाद भी पत्रकारों के साथ उत्पीड़न हुआ तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उक्त बातें रविवार के दिन नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक जगदम्बा प्रसाद शुक्ल ने घूरपुर में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच कही । आगे उन्होंने कहा कि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्य निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें । बैठक में मौजूद मंडल अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान में कही भी कोई ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसका जोरदारी से संघ मदद के लिए खड़ा रहेगा । मंडल उपाध्यक्ष आर के शर्मा ने कहा कि पत्रकार निष्पक्षता पत्रकारिता करें। उनके अधिकारों के लिए संघ संघर्ष करने के हर पल तैयार है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष प्रयागराज अखिलेश मिश्र व महासचिव राजेन्द्र सिंह ने भी सदस्यों की सुरक्षा व सम्मान की सुरक्षा का भरोसा दिलाया इस मौके पर बारा तहसील महासचिव परवेज आलम ने कहा की पत्रकार भी निष्पक्ष पत्रकारिता करें समाज की अच्छाइयों को दिखाएं झूठी खबरों से बचें । इस मौके पर तहसील बारा इकाई अध्यक्ष सुरेश चंद्र पटेल लल्ला ,राजेश निषाद,परवेज आलम,अजय द्विवेदी,राजेश चतुर्वेदी,रामबाबू पटेल,अखिलेश त्रिपाठी,राजकरन पटेल, पुष्पराज सिंह,वसीम अंसारी,अतुल यादव,मो आरिफ सिद्दीकी,एसपी सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे ।

रिपोर्ट –  परवेज आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial