Breaking News

अयोध्या महोत्सव में अमृत कला रंग सम्मान से अलंकृत हुये आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर

Spread the love
सुल्तानपुर जनपद का नाम रोशन कर रहे प्राथमिक विद्यालय रानीपुर कायास्थ कादीपुर के शिक्षक आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर को एक बार फिर अयोध्या महोत्सव में अमृत कला रंग सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया 23 दिसंबर 2021 से चल रहे अयोध्या महोत्सव में आमंत्रित कलाकार के रूप में आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर को आमंत्रित किया गया था जिसमें आजादी अमृत महोत्सव प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के साथ-साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था ऐसे में चंद्रपाल राजभर ने प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के माध्यम से आजादी अमृत महोत्सव पर अभिव्यक्ति कर लोगों को अनुग्रहीत किया जिसको देखते हुए अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजक श्री एस.बी. सागर जी के साथ अयोध्या महोत्सव की पूरी टीम ने चंद्रपाल राजभर को 5 /01/2022 को चित्रकला /मूर्तिकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अमृत कला रंग सम्मान 2022 से सम्मानित किया आपको बताते हुये हमें अपार खुशी महसूस हो रही है कि चंद्रपाल राजभर को यह पहला सम्मान नहीं है बल्कि ऐसे सैकड़ों सम्मान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर जनपद का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने का कार्य किये हैं ऐसे में ऐसी ललित प्रतिभाओं का सम्मान करते हुये देश भी गौरवान्वित महसूस करता है ऐसी शख्सियतों के सम्मान में जितना शब्द कहा जाए उतना ही कम है

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial