Breaking News

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बने सोनू

Spread the love

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक रविवार को बुलेट चौराहा के समीप स्थित एक होटल में आयोजित हुई। जिसमें संगठन मजबूती के उद्देश्य से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र सिंह उर्फ सोनू यादव को मनोनीत किया गया। साथ ही सुनील गुप्ता को जिला महामंत्री व तरूण जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल ने की। मनोनयन के पश्चात संगठन के उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सोनू यादव के नेतृत्व में युवा कमेटी का गठन हुआ है यह सम्पूर्ण जिले में व्यापारियों के हित व व्यापारियों के सुख-दुख में हमेशा एक कदम आगे रहेंगे। संगठन को नई बुलंदियों में पहुंचाने के लिए नित्य रोज नए कार्य करेंगे। साथ ही उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि सोनू यादव पन्द्रह दिनों के अंदर युवा कमेटी की जिला इकाई का विस्तार करें और अतिशीघ्र ही भव्य शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का भी आगमन होगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी, जिला महामंत्री रिजवान डियर, तरूण जायसवाल, खागा नगर के कार्यवाहक अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, रवि अवस्थी, आशीष मिश्र उर्फ बेलू, आलोक कुमार, अनुपम शुक्ला भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial