Breaking News

सपा लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष बने शैलेष

Spread the love

संविधान की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके : आजम
फतेहपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जिलाध्यक्ष का कहना रहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में हक की आवाज को भी दबाया जा रहा है। संविधान की रक्षा के लिए अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को करारा जवाब दे। बैठक के पश्चात शैलेष यादव उर्फ नीरज को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में लोहिया वाहिनी की बैठक जिलाध्यक्ष मो. आजम खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री खान ने कहा कि योगी सरकार में आए दिन हो रहे जघन्य अत्याचार से प्रदेश का आम जनमानस पूरी तरह से अपने आपको छला महसूस कर रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के चलते आत्महत्या करने को विवश है। निकम्मी सरकार का चेहरा सबके सामने आ चुका है। अब समय का गया है कि ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंका जाए और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाया जाए। उधर नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष शैलेष यादव उर्फ नीरज का पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। बैठक का संचालन महासचिव अखंड प्रताप ने किया। इस मौके पर रहीम राईन कादरी, राजू साहू, फूल सिंह मौर्य, योगेंद्र पटेल, रवि यादव, संजय निषाद, शैलेंद्र सिंह, आकिब कुरैशी, साजन यादव, अतुल यादव, अंकित यादव, लाल बहादुर यादव, अवधेश कुमार मौर्य, अनिल पटेल, अरूण पटेल, राम बाबू दिवाकर, विवेक कुशवाहा, रोहित दुबे, इमरान कुरैशी, रौनक पासी, लल्ली यादव, सोनू पंडित, राजू सिंह, सत्यम अवस्थी, आरिफ कुरैशी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial