फतेहपुर। सर्व फार ह्यूमैनिटी के एक्टिव मेंबर लगातार रक्तदान करके दूसरों को जीवनदान देने का काम कर रहे हैं। रविवार को बुखार के कारण रक्त की कमी से जूझ रहे मासूम की जान बचाने के लिए संस्था के सदस्य ने रक्तदान किया। बच्चे के तीमारदार ने टीम की सेवा भाव देखते हुए रक्तदान कर टीम को डोनर कार्ड उपलब्ध कराया।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब निवासी कप्तान सिंह का 15 महीने का पुत्र शुभम सिंह बुखार से पीड़ित है। जिसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। बुखार के कारण मासूम के शरीर में रक्त की कमी हो गई। चिकित्सक ने शुभम के लिए तत्काल 125 एमएल एबी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत बताई। तभी बच्चे के लिए ब्लड बैंक से सर्व फॉर ह्यूमैनिटी टीम के पास कॉल आई। बताया कि बच्चे को एबी पॉजिटिव फ्रेश ब्लड की जरूरत है। जैसे ही केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया ग्रुप के एक्टिव मेंबर एवं देवीगंज मुहल्ला निवासी प्रदीप चौरसिया तत्काल रक्तदान के लिए तैयार हो गए। देर न करते हुए प्रदीप चौरसिया ब्लड बैंक पहुंचे और अपना 09 वां स्वैच्छिक एबी पॉजिटिव रक्त रक्तदान किया। जिससे मरीज के तीमारदार कप्तान सिंह को ब्लड दिया। टीम की सेवाभाव देखते हुए कप्तान ने भी रक्तदान कर टीम को डोनर कार्ड उप्लब्ध करवाया। जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके। इसमौके पर गुरमीत सिंह, ब्लड बैंक से प्रवीण प्रसून, चंद्रबाला उपस्थित रहे।
