Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय जुनू अवार्ड से सम्मानित होंगे डा. कृष्णचंद्र व गुरमीत

Spread the love

फतेहपुर। विश्व मानव संघ गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक जनवरी 2022 को मानव दिवस पर कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए 24 वें अंतर्राष्ट्रीय जुनू अवार्ड का अयोजन लखनऊ में करेगा। जिसमें गणमान्य समाजसेवियों, कवियों, साहित्यकारों, कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रवीण भूषण श्रीवास्तव व यूथ आइकान डा. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मानव दिवस प्राणिमात्र की रक्षा हेतु प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। बताया कि गीता के उपदेशों के प्रसार हेतु निःशुल्क गीता पुस्तक वितरित करने व काव्य श्री साहित्य वाटिका संस्था के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में अनवरत कार्य करने हेतु डॉ कृष्णचन्द्र श्रीवास्तव एवं सर्व फार ह्यूमैनिटी के माध्यम से जनपद ही नहीं देश-विदेश में भी रक्त की कमी से किसी की जान न जाये इस हेतु रक्त की उपलब्धता कराने के कार्य में बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभाने वाले गुरमीत सिंह को सम्मानित किया जाएगा। ओमान से समाजसेवा के क्षेत्र में टेकू वासवानी, तंजानिया से देवता कुआ, वाईस ऑफ तंजानिया, जापान से ओडेक फाउंडेशन, जाम्बिया से नेशनल सेंटर फार एजूकेशन, ट्यूनीशिया से पोर ला प्रोटेक्शन डी ला इनवियर्नमेंट व लखनऊ से आलोक सिंह, मोनिका सिंह एवं साहित्य के क्षेत्र में बिजनौर से डॉ मंजू जौहरी व अजय जौहरी को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial