Breaking News

सिलमी में मुकुट पूजा के साथ शुरू हुई रामलीला

Spread the love

विजयीपुर/फतेहपुर। क्षेत्र के सिलमी गांव में रामलीला समिति के तत्वाधान में मुकुट पूजा के साथ ताड़का बध की लीला सम्पन्न हुई। पारंपरिक रूप से भईया दूज के दिन से शुरू होने वाली रामलीला का यह अनवरत 28 वां वर्ष है। श्री रामलीला समिति सिलमी के अध्यक्ष शिवेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सम्पन्न की जाने वाली यह रामलीला 13 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन की लीला में नारद मोह, रामजन्म, विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम लक्ष्मण की याचना व ताड़का बढ़ का आकर्षक मंचन किया। रामलीला देखने में कमेटी के अध्यक्ष शिवेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, महामंत्री मणिशंकर बाजपेई, कोषाध्यक्ष रिंकू सिंह, उपमंत्री प्रीतू, श्रृंगारी नानबच्चा, संत कुमार त्रिपाठी, मोनू गुप्ता, बालेश विश्वकर्मा, शिव शंकर सिंह, रूपेश सविता, करन यादव, बुधेश सिंह, विकास शुक्ल, ओमकार पटेल, कमलेश त्रिवेदी, बुद्दन मौर्य, गिरजा शंकर बाजपेई, सुरेन्द्र त्रिपाठी, घूरे यादव, कल्लू सिंह, चंदन, बदल सिंह व मनोज गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial