Breaking News

आजमगढ़ में छठ पर्व पर घाटों पर उमड़ पड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया सूर्यदेव की पूजा

Spread the love

आजमगढ़। डाला छठ के पावन अवसर पर बुधवार की दोपहर बाद हर कदम घाटों की तरफ जाती नजर आ रही थी। शाम होते-होते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर तरफ सिर्फ छठ मैया के श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। कोई गाजे-बाजे के साथ तो कोई छठ मैया की गीत गाते नदी की तरफ बढ़ रहा था। देर शाम तक घाटों की तरफ जाने वाले मार्गों पर घंटों आवागमन बाधित रहा। सुरक्षा की दृष्टि से नदी के घाटां पर भारी पुलिस बल, एसओजी, खुफिया विभाग की टीम के साथ ही महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया था। इसके अलावा महिलाओं से छेड़खानी न हो निगरानी के लिए सादे वेश में भी पुलिस कर्मी व घाटों पर छठ पूजा समिति के वालंटियर भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। व्रतधारी भक्तों के परिजनों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए नदी के घाटों पर विशेष व्यवस्था की गयी थी। साफ-सफाई के साथ ही चूने का छिड़काव नगरपालिका प्रशासन द्वारा पहले ही करा दिया गया था। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के लिए मंगलवार के दिन घाटो पर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पूरा नगर घाटों पर ही सिमट गया हो। नगर के गौरीशंकरघाट, दलालघाट, कदमघाट, भोलाघाट, सिघारी घाट, राजघाट आदि जगहों पर तो कही भी पैर रखने की भी जगह दिखाई नहीं दे रही थी। जिसे जहां जगह मिला भक्तगण उसी स्थान पर बेदी बनाकर भाष्कर भगवार व छठ मैया को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करने में लिन देखे गये। व्रतधारी महिलाएं लगभग दो से तीन घण्टों तक नदी में पूजा सामग्रियों के सूप के साथ खड़ी रहकर सूर्य भगवान की अराधना करती नजर आयी। जैसे-जैसे भगवान भास्कर डूबने लगे व्रतधारी लोगो के परिजन हाथों में दूध का गिलास लेकर अर्ध्य देने लगे। अस्ताचलगामी सूर्य का अर्ध्य देने के बाद लोग अपने घरों के तरफ जलते दीपक को लेकर प्रस्थान करने लगे। सड़को पर हर तरफ छठ पूजन के श्रद्धालु ही नजर आ रह थे। जिसके चलते पूरा जनपद का वातावरण भक्तिमय हो गया। हर तरफ छठ मैया के गीत की धून ही सूनने को मिल रही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial