Breaking News

सर्व धर्म गोष्ठी कर बच्चों के विकास पर की चर्चा

Spread the love

फतेहपुर। स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति गंभीरता से विचार विमर्श करने एवं समुदाय में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्रणी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया ने धार्मिक गुरुओं और अन्य समुदाय के सदस्यों की संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम आयोजक वर्ल्ड विजन इंडिया की जनपद शाखा के प्रोग्राम मैनेजर स्टीव डेनियल राव ने बताया कि संस्था क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत समुदाय में बच्चों के विकास के लिए जिले में विभिन्न स्तरों पर विभिन्न हितधारकों के साथ लगातार जोर दे रही है। यूनिसेफ संस्था के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह, यूनिसेफ संस्था से लेखचंद त्रिपाठी, क्रिश्चियन फादर जॉर्ज, सिख धर्मगुरु ज्ञानी गुरवचन, मुस्लिम धर्म गुरु शहर काजी शाहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला, हिंदू धर्मगुरु श्री मिश्रा, वॉश विभाग नई दिल्ली से सुश्री शोबा, उत्तरी क्षेत्र से एल्विन, पोषण से एस्तेर रानी, चाइल्डलाइन निदेशक बीपी पांडेय, अजय चौहान, प्रशांत चंद्र, अरविंद, अभिषेक, रोहन, सैमुअल, सिरिल, जितेंद्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial