Breaking News

यूपी पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

Spread the love
 बहराइच : पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में अवैध कार्यो की रोकथाम हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देश के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक  (नगर) व क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष पयागपुर बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज क्षेत्र भ्रमण करते समय मुखबिर खास की सूचना पर बलभद्र स्कूल के सामने इमिलियागंज के पास से अभियुक्त लल्लूराम पुत्र रामलाल निवासी नऊवागांव दा0 मधनगरा थाना पयागपुर जनपद बहराइच ,  विष्णुनाथ पुत्र रामसूरत निवासी नऊवागांव दा0 मधनगरा थाना पयागपुर जनपद बहराइच को 10-10 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ समय पुलिस ने हिरासत मे लिया ….. अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 343/2021 व 344/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial