Breaking News

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बांटी मिठाइयां

Spread the love

फतेहपुर। महिला कांग्रेस का 38 वां स्थापना दिवस बुधवार महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनाया गया। महिला कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व राजीव गांधी को नमन किया। निर्णय लिया कि राष्ट्रहित में संगठन को जो भी संघर्ष करना पड़े पीछे नहीं हटेंगे।
महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बहुआ ब्लाक के सुजानपुर स्थित जिला महिला कांग्रेस कमेटी उप कार्यालय में महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में पार्टी की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां वितरित कर आपस में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व स्व. राजीव गांधी को नमन किया। जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की स्थापना महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, अन्याय के खिलाफ लड़कर न्याय दिलाने हेतु की गई थी। इसी उद्देश्य पर हम लोग अग्रसर हैं। उच्च शिखर पर पहुंच कर ही दम लेना है। इसके लिए महिलाओं व राष्ट्रहित में संगठन को जो भी संघर्ष करना पड़ेगा, उससे पीछे नहीं हटेंगे। प्रत्येक गाँव, ब्लॉक व तहसील स्तर पर महिलाओं को संगठित किया जाएगा। इस मौके पर रश्मी सिंह, संजना देवी, रेखा, सुमन देवी, सरला, मधू पटेल, सिंह, प्रीती, कमला, आमना, संगीता, प्रियंका, नीतू, वंदना, सुधा भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial