Breaking News

राज्यसभा सांसद का सपाईयों ने किया स्वागत

Spread the love

खागा/फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद का नगर आगमन पर नगर अध्यक्ष कलीम शेख की अगुवाई में दर्जनों साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा की।
स्वागत के पश्चात राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा से किसान, नौजवान छात्र परेशान है। सपाई बूथ स्तर पर जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें। जिससे आगामी 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सके। नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने राज्यसभा सांसद को आश्वस्त कराते हुए कहा कि तन, मन, धन से बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करेगें। भाजपा की नाकामियों को उजागर कर सपा के कार्यों को अवगत कराकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव डीजी कुशवाहा, आरिफ कुरैशी, अकरम हाशमी, विष्णु दयाल पाल, विपिन विश्वकर्मा, शिव सिंह यादव, अशोक मौर्य, अमीरुल हसन, रवि बाल्मीकि, शिवा शुक्ला, सचिन यादव, अंशुमान मौर्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial