Breaking News

अपना दल एस की युवा कमेटी का विस्तार

Spread the love

गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को गिनाने का काम करें कार्यकर्ता : अनिल
फतेहपुर। अपना दल एस के सदर विधानसभा युवा कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कमेटी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अनिल उमराव ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को गिनाने का काम करें।
बैठक की अध्यक्षता युवा मंच के जिलाध्यक्ष ठा. आकाश सिंह ने की। सर्वसम्मति से कमेटी का विस्तार करते हुए प्रात्तुष प्रताप सिंह व ब्रजेश पाल को जिला उपाध्यक्ष, करन पटेल को जिला महासचिव, विनय प्रताप सिंह को खागा विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया। मनोनयन के पश्चात सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अनिल उमराव ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के दिशा-निर्देशन में सभी कार्यकर्ता काम करें। गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं रीतियों से जनता को अवगत कराएं। जिससे विधानसभ चुनाव में अपना दल एस अधिक से अधिक सीटें जीत सके। इस मौके पर जिला महासचिव मनोज साहू, अनिल पटेल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।v

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial