Breaking News

भारी बहुमत से जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी भाजपा : राजेश

Spread the love

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का औंग कस्बे में हुआ स्वागत
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह का औंग कस्बे पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। जनसेवक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर भारी बहुमत से जीतकर दोबारा प्रदेश में सरकार बनाएगी।
औंग कस्बे में रामाश्रय बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक जयकरण पटेल के नेतृत्व में जोरदार समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए जनसेवक ने कहा कि वह विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ लगभग पचास जनपदों में कार्य कर रहे हैं। उसका भाजपा के लिए सदुपयोग किया जाएगा। दबे कुचले, शोषित, वंचित, आदिवासियों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों में पार्टी कार्य करेगी। नगर अध्यक्ष अभिजीत पटेल ने कहा कि युवाओं को जिस तरह से भाजपा दायित्व देकर नेतृत्व प्रदान कर रही है उससे आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा। इस मौके पर बृजेश पटेल, शरद बिहारी सोनी, उदित उत्तम, लालमणि सविता, सत्येंद्र पटेल, राज कपूर पटेल, सत्य प्रकाश पटेल उर्फ भगत, राकेश यादव, ओमकारेश्वर पांडेय, उदयवीर सिंह भी मौजूद रहे। उधर गोधरोली ग्राम पंचायत में वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर अंजू परिहार, श्रवण कुमार, अंबिका प्रसाद द्विवेदी, विनोद सिंह, अखिलेश सिंह, संतु सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial