Breaking News

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नए पदाधिकारी अजय और ललतेश का स्वागत

Spread the love

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती का दिया भरोसा
फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नए पदाधिकारियों को बुधवार शिक्षक भवन में स्वागत हुआ। जिला संयोजक व जिला सह संयोजक ने संगठन को मजबूत बनाने का दम भरा। कहा कि संगठन के हरेक कार्यकर्ता का सम्मान होगा। उसकी बात शासन व प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने जिला संयोजक पद पर अजय कुमार मिश्रा व जिला सह संयोजक ललतेश त्रिवेदी का मनोनयन किया था। जिला मंत्री मान सिंह यादव की अगवाई में हेमंत त्रिपाठी, राजू उमराव, शैलेंद्र त्रिपाठी, शिव ओम यादव, अरूण मिश्रा, गौरव सैनी, शैलेंद्र त्रिवेदी, राम दुलारे पाठक, संतोष पाठक, दिनेश तिवारी, नीरज तिवारी, प्रियंका पांडेय, पंकज कुमार, गुलाब यादव ने मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिला संयोजक ने मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial