Breaking News

सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम को बिहार में मिला सम्मान

Spread the love

फतेहपुर। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड भारत द्वारा जिले में संचालित सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप को मानपुर जनपद गया प्रांत बिहार में सम्मानित किया गया। इस समारोह में अन्य प्रदेश की टीमों को भी सम्मान मिला।
मानपुर गया बिहार में आयोजित सम्मान समारोह में देश के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, असम, चंडीगढ़, झारखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, कर्नाटक के साथ कई राज्यों के जिलों में कार्य कर रही टीमों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भगत सिंह यूथ ब्रिगेड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डा. ऋषि मुनि देव, नगर आयुक्त सावन कुमार, डीएसपी गया घूरन मंडल, एडिशनल एसपी गया मनीष कुमार, एयरपोर्ट निदेशक सहित समाजसेवी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिन्होंने अथितियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में यह सम्मान संस्था के मेंबर गुरमीत सिंह को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial