Breaking News

फेडरेशन आफ आल इंडिया के संजीव अध्यक्ष व हरिशंकर बने महामंत्री

Spread the love

फतेहपुर। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। दोनों पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर व्यापारियों ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के हितों व उनके सम्मान की रक्षा में संगठन अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा।
राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सिविल लाइंस स्थित एक प्रतिष्ठान में मंडल अध्यक्ष प्रयागराज किशन मेहरोत्रा ने व्यापारी एकता अखंडता को मजबूत बनाने की दिशा में संगठन को विस्तारित करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार गुप्ता व जिला महामंत्री पद पर हरिशंकर गुप्ता को नियुक्त किया। उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री का पुष्पहार पहनाकर बधाई दी। मंडल अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी हित में कार्य करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों व उनके सम्मान की रक्षा में सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष का पुष्पहार पहनाकर प्रतीक चिन्ह देते हुए सम्मानित किया। समस्त सदस्यों के समक्ष शपथ लेते हुए कहा कि शीघ्र ही 15 दिन के अंदर जनपद स्तर की पूर्ण कमेटी का गठन किया जाएगा। तत्पश्चात व्यापारी हित के कार्य संकल्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर घनश्यामदास गुप्ता, संजय गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, अजय गुप्ता, मनोज कुमार, अभिषेक गुप्ता, महेन्द्र कुमार मौर्य, संजीव कुमार गुप्ता, मोहित गुप्ता, शिवम मौर्य, जीशान, शुभम आनन्द, पवन शर्मा, इरफान अली, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पिंटू भी मौजूद रहे।
————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial