Breaking News

कांग्रेसियों ने सरसई खुर्द में जनसम्पर्क कर सुनीं समस्याएं

Spread the love

फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते जिले के कांग्रेसी कमर कसे हुए हैं। रविवार जिला प्रवक्ता डा. अतुल कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ऐरायां ब्लाक की न्याय पंचायत बहादुरपुर के ग्राम सभा सरसई खुर्द में जनसम्पर्क कर पार्टी की उपलब्धियां गिनाने का काम किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण का जहां भरोसा दिलाया वहीं सरकार बनने पर सब्सिडी वाला अनाज उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।
जिला प्रवक्ता डा. अतुल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेसी मिशन 2022 के तहत सरसई खुर्द गांव पहुंचे। सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, बिजली समेत अन्य मूलभूत समस्याओं से कांग्रेसियों को अवगत कराया। कांग्रेसियों ने कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए पार्टीजन उनके साथ हैं। भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनते ही सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ मनरेगा योजना में भरपूर काम व राशन कार्ड की दुकान से पूर्व की तरह सभी सब्सिडी वाले अनाज उपलब्ध कराएं जाएंगे। जिला प्रवक्ता ने कहा कि यदि कांग्रेस के साथ आते हैं तो सभी लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। नौजवानों को पलायन से रोका जाएगा। कांग्रेस ऐसी नीति बनाएगी कि सभी के साथ न्याय हो सके। इस मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, शैलेंद्र पासी, ननकू सिंह सिंगरौर, रामरूप सिंह, सुमन देवी, राधा देवी, गोपाल, निर्मल, श्रीनाथ, निर्मल, बच्चीलाल, भोला यादव, पूजन यादव, भोला पासवान, बब्बू पासी, उमेश सिंह, फूल करन सिंह, विजय कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial