आज दिनांक 11 मई 2025 को “गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड” की मेहनाजपुर शाखा, आजमगढ़ का भव्य उद्घाटन समारोह माननीय श्री विनीत सर (सी.एम.डी.) के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर हमारे विशिष्ट अतिथिगण —
श्री नवनीत सर (एम.डी.), श्री सुबाष सर (एम.डी.), श्री संदीप सर (हेड मैनेजर),श्री सुभाष सर (जोनल ब्रांच मैनेजर), श्री नरेन्द्र सर (एरिया मैनेजर) एवं श्री नागेन्द्र सर (एरिया मैनेजर) — की गरिमामय उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष व प्रेरणादायक बना दिया।
आज गोमती ग्रामीण की मैनेजमेंट ने चेयरमैन विनीत सर की उपस्थिति में दो महत्वपूर्ण घोषणा किया।
* 10वीं वर्षगांठ (अगस्त 2025) तक संस्था 10 नयी शाखा ओपन करेगी।
* संस्था ने सभी सम्मानित रेगुलर ग्राहकों के लिए ऑटो पेंशन प्लान की शुरुआत किया।
“गोमती ग्रामीण ग्रुप” सभी सम्माननीय अतिथियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं, मेहनाजपुर शाखा के सदस्यों एवं हमारे सम्मानित ग्राहकों का हृदय से आभार व अभिनंदन करता हैं।
यह ऐतिहासिक दिन संस्था के सतत विस्तार, समर्पण और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है।
हम वचनबद्ध हैं कि यह शाखा ग्रामीण विकास की नई राहों को सशक्त बनाएगी।
