Breaking News

आजमगढ़ में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा, अखिलेश यादव से की बड़ी मांग

Spread the love

रिपोर्ट – आमिर खान

खबर आजमगढ़ जिले से है, जहाँ निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में  सपा कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल यात्रा तहबरपुर बाजार से होते हुए निजामाबाद बाजार तक निकाली गई. वहीँ साइकिल यात्रा में उपस्थित सपा कार्यकर्ता संतोष कुमार यादव ने कहा कि आज साईकिल यात्रा निकाली गई हैं जिससे कि 2022 में हम समाजवादी की सरकार बना सके. उसके लिए सपा का हर कार्यकर्त्ता  जी-जान लगा देगा |  सपा कार्यकर्ता ने आगे कहा कि निजामाबाद विधानसभा से हमारे लंबे समय तक आलम बदी साहब विधायक रहे और वर्तमान में भी है, आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली हैं, जिससे समाजवादी पार्टी मजबूत हो और ज्यादा से ज्यादा लोग समाजवादी पार्टी से जुड़े | वहीँ सपा कार्यकर्ता ने आगे कहा कि अब हम सभी चाह्रते है कि निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से रानी की सराय के पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव टिकट दे, क्षेत्र की जनता उनको विजयी बनाने का काम करेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial