Breaking News

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, तीन घायल

Spread the love

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर नेशनल हाईवे-2 पर शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के भग्गा सिंह का पुरवा मजरे चक्की निवासी अजीत सिंह की 25 वर्षीय पत्नी रानी देवी अपने रिश्तेदार रन्नो पत्नी रामकिशन व मासूम अंकित पुत्र रामकिशन के साथ मोटरसाइकिल से रायबरेली जनपद से वापस मलवां के बरौरा गांव जा रहे थे। बाइक जैसे ही अल्लीपुर हाईवे पर पहुंची। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे रानी देवी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राम किशुन उसकी पत्नी रन्नो व मासूम घायल हो गए। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial