Breaking News

किशोर समेत दो को सर्प ने डसा

Spread the love

फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत दो लोगों को जहरीले सांप ने डस लिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नेहालपुर गांव निवासी रामकिशोर का 17 वर्षीय पुत्र प्रमोद आज सुबह खेतों में काम कर रहा था। इसी बीच सर्प ने उसे डस लिया। इसी प्रकार खागा कस्बा निवासी विशाल का 30 वर्षीय पुत्र बदन जंगल से घर आ रहा था तभी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। उधर परिजनों ने दोनों को तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial