Breaking News

शार्टकट के झाम में शादीपुर क्रासिंग पर जाम

Spread the love

दो ओवरब्रिज होने के बावजूद रेलवे फाटक से आना जाना
फतेहपुर। दो-दो ओवरब्रिज बने होने के बावजूद जल्दीबाजी के चक्कर में यातायात हांफ रहा है। शार्टकट के कारण साउथ और नार्थ सिटी की राह दिखाने वाले शादीपुर रेलवे क्रासिंग से वाहनों का आवागमन होने से ज्यादातर समय यहां पर जाम रहता है। ओवरब्रिज का इस्तेमाल न होने से यह क्रासिंग हमेशा ओवरलोड रहती है। जिससे अब एक बार फिर से स्कूली बच्चे भी परेशान होने लगे हैं।
नार्थ सिटी में ज्यादातर सरकारी कार्यालय, शापिंग माल्स, तकनीकी संस्थान, बाजार होने के कारण साउथ सिटी की एक बड़ी आबादी को यहां आना होता है। लोग, पचास नंबर ओवरब्रिज व अड़तालिस नंबर ओवरब्रिज की उपलब्धता होने के बावजूद इनके चक्कर से बचने को शादीपुर रेलवे फाटक से आवाजाही करते हैं। इस कारण यह क्रासिंग दिनभर जाम की समस्या दिखाती हैं। कहने को आज शनिवार रहा लेकिन यह रेलवे फाटक रोज की तरह वाहनों के शोर का गवाह बनता रहा। दोपहर 12 बजे पुलिस लाइंस साइड पर गेट खुलने के बावजूद इस लिए जाम लगा रहा क्योंकि देवीगंज की सड़क पर लंबा जाम लगा था। जिसके खुलने का इंतजार करने में लोग पसीना पसीना हो गए। स्कूल से लौट रहे बच्चे भी कभी साइकिल को संभालते तो कभी माथे पर छलक रहे पसीना को साफ करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial