Breaking News

स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील कर बांटी होम्योपैथिक औषधि

Spread the love

फतेहपुर। डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में यूथ आइकान एवं समाजसेवी डा. अनुराग श्रीवास्तव लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए होम्योपैथिक औषधि का वितरण कर रहे हैं। शनिवार उन्होने प्राथमिक विद्यालय महारथी, मदरसा इस्लाहुल अत्फाल व जिला कारागार में होम्योपैथिक औषधि का वितरण कर सभी को स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की।
यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ सर्वप्रथम पीरनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय महारथी नगर पहुंचे। जहां उन्होने 180 बच्चों के बीच होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। तत्पश्चात मदरसा इस्लाहुल अत्फ़ाल स्कूल के 52 एवं जिला कारागार में 70 महिला बंदियों व उनके बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए होम्योपैथिक औषधि बांटी। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया, क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर ही तमाम बीमारियों से बच सकते हैं। पीने के पानी को उबालकर पिएं, कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छरों का जन्म होता है। उन्होने सभी बच्चों को जल संरक्षण हेतु भी जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या वंदना गुप्ता, इरशाद अहमद व जेलर सुरेंश चन्द्र, डिप्टी जेलर अंजनी कुमार व जेल चिकित्सालय फार्मासिस्ट परशुराम, अर्चना सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial