Breaking News

पालिका ने मलिन बस्ती में चलाया विशेष सफाई अभियान

Spread the love

फतेहपुर। संचारी रोगों के चलते नगर पालिका परिषद ने नगर क्षेत्र के वार्ड अरबपुर मलिन बस्ती में विशेष सफाई अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। बाशिन्दों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। पालिका कर्मियों का कहना रहा कि अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान दें। जिससे बीमारियों से बचा जा सके।
नगर पालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ एवं मो. हबीब की अगुवाई में टीम अरबपुर मलिन बस्ती पहुंची। जहां पूरी बस्ती की सड़कों को साफ-सुथरा किया। नाला एवं नालियों की सिल्ट भी निकाली। टीम में सफाई नायक नफीसुल हक भी साथ रहे। उन्होने बस्ती के अंदर एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया। बस्ती के बाशिंदों को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संक्रामक रोगों ने पैर पसार लिए हैं। इसलिए अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कूड़ा करकट न जमा होने दें। खाली बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें। समय-समय पर सफाई करते रहें। जिससे बीमारियों से बचा जा सके। इस मौके पर सफाई कर्मियों की टीम भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial