Breaking News

इंडियन यूथ आइकान टीम ने बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

Spread the love

फतेहपुर। बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से शनिवार इंडियन यूथ आइकान टीम के पदाधिकारियों ने गरीब असहाय बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। पाठ्य सामग्री अपने हाथों में पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आस-पास मौजूद लोगों ने टीम के इस प्रयास भी जमकर सराहना की।
टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितिक प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश सचिव आदर्श परिहार के नेतृत्व में टीम ने शहर में भ्रमण किया और कई जगह पर गरीब, असहाय बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से किताब, पेन, पेंसिल के अलावा खाद्य सामग्री केले, बिस्कुट का वितरण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना रहा कि इंडियन यूथ आइकान टीम समय-समय पर लोगों की सहायता करती है। उन्होने कहा कि देश में तरक्की का रास्ता शिक्षा से होकर जाता है। इसलिए बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से अवश्य जोड़ना चाहिए। उन्होने अभिभावकों का आहवान किया कि एक रोटी कम खाएं लेकिन बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय सिंह, अजीत सिंह भदौरिया, आशीष शुक्ला, विक्रम सिंह, शिवम यादव, आकाश, सौरभ, विनीत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial