Breaking News

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने उज्जवला योजना के बांटे गैस कनेक्शन

Spread the love

फतेहपुर। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत शनिवार को ललिता इंडेन गैस सर्विस में लोगो को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने महिलाओ को गैस कनेक्शन व गैस चूल्हा, सिलेंडर देते हुए योजनाओं से लाभान्वित कराया। उन्होंने योजना की जानकारी देते हुए इसे सरकार द्वारा महिलाओं के हित के लिए चलाई जा रही सबसे बड़ी योजना बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा को देखते उज्जवला योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसमें निःशुल्क कनेक्शन के साथ ही गैस चूल्हा, सिलेंडर, रेगुलेटर मुफ्त दिया जा रहा है। लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना कष्टदायक होने के साथ खतरों से भरा रहता था। योजना के लागू होने से गरीब परिवारों की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सरकार योजना से ग्रामीणांचलों के साथ ही शहरी क्षेत्र के गरीबो को भी लाभांवित करने का काम कर रही है। मैनेजर बृजेंद्र सिंह, अभिषेक वर्मा ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के बाबत जानकारी देते हुए इसे गरीबों के लिये सबसे बड़ी सौगात बताया। साथ ही अब इस योजना के तहत सैकड़ों लोगां को योजना से लाभांवित होने की जानकारी दी। इस मौके पर सुनिधि तिवारी, रेखा पासवान, दीपिका सिंह, उपासना, दिलशाद मौजूद रहे। योजना से लाभांवित होने वालों में सारा जाफरी, शमा परवीन, तहसीन बनो, सीमा शाहीन, विमला यादव समेत तमाम महिलाएं रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial