“बच्चों की मेहनत रंग लाई, टॉपर्स ने बढ़ाया स्कूल का मान”सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर के बच्चों ने मनाया कामयाबी का जश्न
कहते हैं जहाँ चाह है वहीँ राह है ….इसे साबित कर दिखाया है सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर के बच्चों ने …जहाँ विद्यालय के मेधावी छात्र- छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया…. नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणामों की घोषणा के साथ स्कूल प्रबंधन ने मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र, मेडल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के प्रबंधक नवाज अहमद खाँ और आज़ाद अहमद खान ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “यह केवल अंक प्राप्त करने की बात नहीं, बल्कि यह मेहनत और लगन का परिणाम है, जो छात्रों को आगे सफलता की राह दिखाएगा।”उन्होंने कहाकि “अभिभावकों के सहयोग से बच्चों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन”…रिजल्ट वितरण समारोह में स्कूल प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अभिभावकों में गर्व की भावना देखने को मिली।
विद्यालय की चेयरपर्सन तरन्नुम खानम ने कहा,”बच्चों की सफलता में माता-पिता की भूमिका अहम होती है। घर का सकारात्मक माहौल और अध्यापकों का मार्गदर्शन बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।”

विद्यालय के रिजल्ट कार्ड वितरण में इस वर्ष छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। खासकर कक्षा 8 की अंशिका यादव (99.16%) और कक्षा 5 के अभिनव गुप्ता (98.78%) जैसे छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा,”यह केवल एक शुरुआत है, आने वाले वर्षों में हमें इन बच्चों को और ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।”रिजल्ट वितरण समारोह में बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। अपने हाथों में प्रमाण-पत्र और मेडल लेकर वे गर्व से मुस्कुरा रहे थे। कई अभिभावक अपने बच्चों की उपलब्धियों पर भावुक नजर आए।
एक टॉपर छात्रा, अंशिका यादव ने कहा,”मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने हमेशा मेरा साथ दिया। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से मैं आगे बढ़ पाई हूँ।”
हर साल की तरह इस बार भी सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय का नाम क्षेत्र में एक बार फिर चमका। स्कूल प्रशासन ने आने वाले वर्षों में और बेहतर परिणाम लाने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने इस ख़ास मौके पर कहाकि “हम केवल अच्छे अंक ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और सम्पूर्ण विकास पर भी ध्यान देते हैं। भविष्य में हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।”
वहीँ सेंट्रल पब्लिक स्कूल के फाउंडर अयाज अहमद खान ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया , तथा नए सत्र के लिए सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को नए लक्ष्यों के प्रति सचेत किया।
