Breaking News

श्रीकृष्ण के बरहौ संस्कार पर हुआ भंडारा

Spread the love

फतेहपुर। हसवा कस्बा के स्वामी चंद्रदास जी महाराज कुटी में भगवान श्रीकृष्ण के बरहौ संस्कार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गैर जनपद से लेकर आस-पास के गांव के सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद चखा।
कुटी में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर वर्ष की तरह बड़े ही हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इसके पहले छह दिन बाद छठी संस्कार भी कुटी परिसर में धूमधाम से मनाई गई। शुक्रवार 12 वें दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक सैकड़ों लोगों ने कुटी में आकर भगवान के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कुटी के बगल में स्थित विद्यालय परिसर में भजन व कीर्तन का भी आयोजन दोपहर बाद किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने भजन और कीर्तन सुना। भंडारे का आयोजन कुटी के महंत लालदास जी महाराज के सौजन्य से हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर में मन्नत भी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial