Breaking News

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों व प्रधानों का स्वागत

Spread the love

एकजुट होकर लोधी समाज के लिए करना होगा काम : आनंद
फतेहपुर। लोधी समाज के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों व प्रधानों का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी ने कहा कि एकजुट होकर लोधी समाज के लिए काम करना होगा। उन्होने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का आहवान किया।
लोधी उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष गंगा सागर लोधी की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी व रघुवीर लोधी ने शिरकत की। समाज के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों व प्रधानों का अतिथियों ने माल्यार्पण कर डायरी व पेन प्रदान करके सम्मान किया। कार्यक्रम को वक्ताओं ने संबोधित करते हुए एकजुटता पर बल दिया। कहा कि एकजुटता से ही समाज को ऊंचाईयों पर ले जाया जा सकता है। इस मौके पर राम सजीवन लोधी, संगम लाल लोधी, नरेन्द्र सिंह लोधी, रूपचंद्र लोधी, छेदीलाल लोधी, सूर्यपाल लोधी, राजकुमार लोधी, शैलजा राज लोधी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial