पीड़ित किशोरियों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ककरार गांव में बैनामाशुदा जमीन पर गांव के ही दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर पीड़ित किशोरियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता कु. शिवानी व कु. रिमझिम ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता अखिलेश कुमार का निधन वर्ष 2015 में हो गया था। माता स्व0 प्रीती का निधन 2013 में हो चुका है। पिता ने दो बीघा जमीन का बैनामा उनके नाम करवाया था। इसके बावजूद गांव के ही दबंग नजीर अली पुत्र बशीर अली उनके खेत में अवैध कब्जे की नियत रखते हैं। उन्हें खेतों में जाने से मना भी करते हैं। इतना ही नहीं फसल भी उगाने नहीं देते। दबंग ने उनके मकान पर भी कब्जा कर लिया है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह चककाजीपुर गांव निवासी अपने मामा गोलू दीक्षित के यहां रह रही हैं। पीड़ित किशोरियों ने जिलाधिकारी से दबंग के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए मकान व उपजाऊ भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराकर न्याय दिलाया जाए।
