Breaking News

डीएम ने एक्सईएन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

फतेहपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड प्रथम/अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम कार्यालय का जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मंगलवार औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। उन्होने बिल काउंटर की दीवार पर काउंटर के खुलने व बंद होने का समय अंकित कराने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों के साथ ही बाबुओं को हिदायत दी कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी अधीनस्थों संग अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम के कार्यालय पहुंची। जहां उन्होने देखा कि बिल काउंटर पर उपभोक्ता रामराज ने 843 रुपये का भुगतान किया था। इसके पूर्व चार उपभोक्ताओं ने 6574 रुपये की धनराशि बिल बाबू के पास जमा की थी। विद्युत बिल जमा करने के समय की जानकारी लेने पर बाबू ने बताया कि प्रातः 08 बजे से अपराह्न 04 बजे तक बिल जमा किया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत बिल जमा करने का समय व बंद करने का समय बिल काउंटर की दीवार पर लिखवाया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial