Breaking News

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने खंभापुर वार्ड को दी सड़क की सौगात

Spread the love

फ़तेहपुर। नगर पालिका ने खंभापुर को राज्य वित्त आयोग से आरसीसी सड़क की सौगात दी है। मंगलवार चेयरपर्सन प्रतिनिधि हाजी रजा ने शिलापट आवरण कर मार्ग जनता को समर्पित कर दिया।
खंभापुर वार्ड स्थित रामकेशुन परमहंस के मकान से लेकर पुत्तन मिश्रा व कैलाश शर्मा के आवास तक नाला निर्माण व आरसीसी मार्ग का नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रज़ा ने शिलापट का आवरण कर उद्घाटन किया। चार लाख रुपए लागत से 110 मीटर की लंबाई की सड़क बन जाने से मोहल्लेवालों को आने जाने में बरसात में कीचड़ एवं जलभराव की समस्या से मुक्त मिल सकेगी। प्रतिनिधि ने बताया कि जलभराव व टूटी सड़क के कारण मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को देखते हुए सभासद उर्मिला देवी के प्रस्ताव पर बोर्ड ने राज्य वित्त आयोग की धनराशि से सड़क निर्माण कराया है। नगर का विकास करने के लिए बोर्ड संकल्पबद्ध है। सड़कां का कायाकल्प करने के लिए डिवाइडरयुक्त रोड व चौराहों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस मौके पर अवर अभियंता सिविल अमित जायसवाल, जेई जगदीश प्रसाद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial