फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को जीटी रोड लक्ष्मी टाकीज के समीप पानी भरा मिलने पर नाराजगी का इजहार किया। उन्होने जल्द ही नाला निर्माण पूर्ण कराए जाने की हिदायत दी। डीएम का कहना रहा कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए पालिका सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखे।
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे अधीनस्थों संग नगर पालिका के विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण करने ज्वालागंज रोडवेज बस स्टाप पहुंची। जहां सड़कों की सफाई के साथ ही नालों को देखा। इसके बाद वह जीटी रोड पर निरीक्षण करते हुए लक्ष्मी टाकीज के निकट पहुंची। जहां नाला निर्माण के दौरान सड़क पर पानी भरा देख उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होने अधीनस्थों को हिदायत दिया कि जल्द से जल्द नाले का निर्माण करा लिया जाए। जिससे सड़क पर पानी न भरे। उनका कहना रहा कि इस समय संक्रामक रोगों की बाढ़ है। इसलिए सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने बाकरगंज चौराहे के समीप नाले की सफाई कराने के भी निर्देश दिए। बिन्दकी बस स्टाप तिराहा के समीप कच्चा नाला होने के कारण जलभराव की समस्या को देखते हुए जल्द ही इसे दुरूस्त कराने की हिदायत दी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह भी उपस्थित रहीं।
