आजमगढ़ :- आपको बता दें कि पूरा मामला आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना अंतर्गत ग्राम कसवा फत्तेपुर छीते पुर का है ….. जहा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता रेखा सरोज पुत्री रामगुलाम सरोज ने बताया कि हमारा विगत कुछ वर्षों से अपने ही गांव के एक युवक जिसका नाम अरुण यादव है … उससे मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था …इस दौरान हमने शारीरिक संबंध भी बनाये और उसने शादी करने का वादा भी किया …. लेकिन कुछ दिनों बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया और घर से फरार हो गया ……… मेंरे पिता ने मेरी शादी तम्मरपुर सराय मोहन थाना बरदह जिला आजमगढ़ में करा दी और मैं अपनी ससुराल चली गई ……पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व प्रेमी अरुण यादव ने मेरी आपत्तिजनक फोटो मेरे पति के मोबाइल पर भेज दिया और मेरी शादी को ये कहकर तुडवा दिया कि अब मै तुमसे शादी करूँगा …….. जिसके बाद ससुराल वालों ने मुझे ससुराल से भगा दिया ….. इस समय मैं अपने मायके में रह रही हूं ….. अब मेरा जीवन बिल्कुल अंधकार मय होता प्रतीत हो रहा है ……पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसकी सूचना इससे पहले हमने सरायमीर थाने पर दे दी है …… मै पुलिस अधीक्षक से मांग करती हूँ कि मामले की जांच कराकर मेरे साथ न्याय करे और मेरी शादी मेरे प्रेमी से कराई जाय …. पुलिस अधिक्षक ने मामले की जाँच कर उचित कारवाई का आश्वासन दिया है …….
