Breaking News

आजमगढ़ : गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी के. रविन्द्र नायक

Spread the love

अधिकारी के आने की सूचना मिलते ही गौशाला को चाकचौबंद करने में जुटा प्रशासन…..

आजमगढ़  :- आपको बतादें कि नोडल अधिकारी के. रविन्द्र नायक आजमगढ़ जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए 4 दिवसीय दौरे पर है …. नोडल अधिकारी के गौशाला निरीक्षण करने की खबर मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया …… और नोडल अधिकारी के पहुँचने से पहले ही प्रशासन गौशाला की व्यवस्था चाकचौबंध करने में जुट गया … गौशाला में लाइट, साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई और पंखे लगाने का काम जोरों शोरों से होने लगा …… नोडल अधिकारी के गौशाला पहुंचने से पहले ही गौशाला की पूरी की पूरी तस्वीर ही बदल गई …. जब नोडल अधिकारी के. रविन्द्र नायक ने गौशाला का निरीक्षण किया तो गौशाला की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त देखने को मिली …. नोडल अधिकारी  ने अधिकारियों को गौशालाओं में पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया ….वहीँ CDO आनन्द कुमार शुक्ला को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग यह सुनिश्चित करें कि सप्ताह में एक बार गौशालाओं का निरीक्षण किया जाय ….. इसके साथ ही गौशाला के पास सेल्फी लेकर भेजा जाए …. नोडल अधिकारी ने बताया कि कान्हा गौशाला के बन जाने से सड़कों पर घूम रहे जानवरों की समस्या का समाधान होगा ….. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने जानवरों को लोग सड़कों पर खुला न छोड़े ….नोडल अधिकारी के रविन्द्र नायक ने बताया कि जिले के 1200 किसानों को पशु दिए जा चुके हैं …. इसके साथ ही इन सभी किसानों को पशुओं के चारे के लिए 900 रूपया प्रति माह दिया जाएगा, जिससे किसान पशुओं के लिए चारे की बेहतर व्यवस्था कर सकें ….

जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक 44 गौशाला है …. प्रदेश सरकार का सपना जिले की सभी न्याय पंचायतों में गौशाला स्थापित करने का है …. यदि जिले में न्याय पंचायत की बात की जाय तो यह संख्या 278 है …. अभी तक 31 न्याय पंचायत, 2 नगर पालिका व 11 न्याय पंचायतों में गौशालाएं हैं …..

क्या अब अधिकारीयों के आने के बाद ही बदलेगी गौशालाओं की तस्वीर, ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial