Breaking News

आजमगढ़ पुलिस फिर सवालों के घेरे में

Spread the love

आजमगढ़ :- निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गंधुवई में नट बस्ती मे रविवार के दिन दो पक्षो मे आपसी  विवाद होने पर मौके पर पहुंची पुलिस के लोगो ने नट बस्ती मे जमकर लाठी चार्ज किया जिसमे महिलाओ बच्चो बुजुर्गो को बर्बरता पूर्वक मारा पीटा गया यहा तक जमात मे आये हुए मुक्ति सहित मस्जिद मे घुस कर  लोगो के ऊपर  लाठिया बरसा दि गयी कई लोग घायल भी हो गये कुछ लोगो को थाने लेजाकर रखा गया नट समाज  आजमगढ से लखनऊ मार्ग को 2 से 3 घन्टे जाम कर दिया जाम होने चौक पर अफरा तफरी का माहौल बन गया किसी तरह जाम हटाया गया ।गांव वालों का कहना है कि पुलिस द्वारा हमारी बहन बेटियों और हमारे धर्म गुरु मुफ्ती साहब पर इतना जुल्म और अत्याचार हुआ है कि पुलिस वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होने तक हम शांत नहीं बैठने वाले हैं। नट समुदाय के लोगो को  बताया गया कि आप लोग जाम समाप्त कर घर जाइए हम दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने पीड़ित गांव में पहुंचकर उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गांव वालों के साथ बहुत बर्बरता हुई है।हम हर दुख सुख में इस गांव के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे।हम इनके लिए न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial