हमीरपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसे नहर बाईपास के निकट फेंक दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात बेटी को सीएचसी में भर्ती कराया, कयास लगाए जा रहे हैं कि लोक लज्जा के डर से कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका, फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है..
पूरा मामला हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र का है जहां एक कलयुगी मां ने लोक लाज के भय से अपनी ही नवजात बच्ची को झाड़ियां में फेंक दिया सुबह के वक्त घूमने निकले लोगों ने जब बच्ची के रोने बिलखने की आवाज सुनी तो फौरन ही पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बच्ची को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है देखने वाली बात यह है कि आखिर क्या वजह रही होगी उस मां के लिए जिसने अपनी नवजात बच्ची को मरने के लिए झाड़ियां में फेंक दिया।
