Breaking News

नोडल अधिकारी ने वार्डों में परखी पालिका की सफाई व्यवस्था

Spread the love

राजस्व वसूली में तेजी लाए जाने के ईओ को दिए निर्देश, प्राइमरी स्कूल अस्ती व पनी प्रथम में बच्चों से पूछे सवाल:नोडल अधिकारी 
फतेहपुर। जनपद के नोडल अधिकारी/खेलकूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण के विशेष सचिव राजेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से दो वार्डों आबूनगर व मलिन बस्ती पक्का तालाब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाए जाने पर संबंधित को सुधार के निर्देश दिए। पालिका परिसर में ईओ नगर पालिका को राजस्व वसूली में तेजी लाए जाने की हिदायत दी। प्राइमरी स्कूल अस्ती व पनी प्रथम का दौरा कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के साथ ही बच्चों से सवाल भी पूछे। जिनका सही जवाब मिलने पर उन्होने विद्यालय स्टाफ की सराहना की।
नोडल अधिकारी के निरीक्षण में वार्डा में साफ-सफाई ठीक पाई गई। नागरिकों से समस्यों के बारे में जानकारी ली। नागरिकों ने बताया कि नियमित साफ-सफाई व चूने का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने पालिका कार्यालय में निर्माण अनुभाग, कर अनुभाग, लेखा अनुभाग में पत्रावलियों के रख-रखाव और वार्ड नं0-22 व 39 में कराये गए सीसी रोड़ के कार्यों के पत्रावली को देखा। जिसमें पाया कि पंजीकृत ठेकेदार ई-टेंडर के माध्यम कार्य करा रहे हैं। उन्होने अधिशाषी अधिकारी को राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। विशेष सचिव ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में प्रतिभाग किया। सीडीओ ने नोडल अधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। श्री सिंह ने जन समस्याओं को सुना और प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय अस्ती व पनी प्रथम में छात्र-छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। हिंदी पढ़वाकर व गणित के सवाल पूछे। बच्चों ने सही उत्तर दिया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, किताबों का वितरण शत प्रतिशत सुनिश्चित कराए जाने की बात कही। बच्चों ने बताया कि मीनू के आधार पर सब्जी चावल दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द्रा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राम स्वरूप वर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial