Breaking News

फुटबाल लीग के तीसरे दिन रोमांचक रहा मुकाबला

Spread the love

फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के बैनर तले शहर के जीआईसी ग्राउंड में चल रहे जिला फुटबाल लीग के तीसरे दिन दो मैच कराए गए। दोनों ही मैचों का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। उपस्थित खेल प्रेमियों ने मैच का लुत्फ उठाया। इस मैच में छह फुटबाल क्लब भाग ले रहे हैं।
शनिवार पहला मैच ब्रिलिएंट फुटबाल क्लब बनाम यंग ब्वायज क्लब के बीच खेला गया। दूसरा मैच फतेहपुर यूनाइटेड क्लब बनाम एमिगोस फुटबाल क्लब के बीच कराया गया। दोनों ही मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उमड़े। मैचों का मुकाबला बेहद ही रोमांचक भरा रहा। मैच में रेफरी की भूमिका अंसार अहमद, अबू जफर दानिश व हारून ने निभाई। मैच के आयोजक डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के सचिव आसिफ जुबैर फैजी ने बताया कि यह डिस्ट्रिक्ट लेवल की फ़ुटबॉल लीग है। इसमें सभी टीम को आपास में मैच खेलना है। फतेहपुर के छह फुटबॉल क्लब इसमें भाग ले रहे हैं। जिसमें फतेहपुर स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स इंडिया, यंग ब्वायज क्लब, यूनाइटेड क्लब फतेहपुर, एमी रोज क्लब व ब्रिलिएंट फुटबॉल क्लब शामिल है। लीग के समापन के बाद विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial