Breaking News

कैंडल मार्च निकाल दिल्ली की साबिया को न्याय दिलाने की उठाई आवाज

Spread the love

फ़तेहपुर। दिल्ली डिफेंस सर्विस में कार्य करने वाली बेटी साबिया सैफ़ी की निर्मम हत्या करने वाले दरिंदो को फांसी की मांग को लेकर सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चौधरी मंज़र यार के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस व कैंडल मार्च निकाल कर बेटी को इंसाफ दिलाए जाने की मांग उठाई।
दिल्ली संगम विहार निवासी व दिल्ली डिफेंस सर्विस में कार्य करने वाली कर्मी साबिया सैफ़ी की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने के विरोध एवं बेटी के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चौधरी मंज़र यार की अगुवाई में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस व कैंडल मार्च निकाल कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्वालागंज चौराहा पर श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि दिल्ली शहर के संगम विहार निवासी व सिविल डिफेंस सर्विसेस में कार्य करने वाली बेटी साबिया सैफ़ी की 26 अगस्त की रात को सूरजकुंड इलाके में हत्या कर दी गई थी। दर्दनाक तरीके से हत्या किए जाने के विरोध एवं बेटी को न्याय की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके क्रम में जनपद में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च के पश्चात श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर हाजी सिराज, सुहैल खान हेमू, समीर कुरैशी, अमन, दिलशाद, फ़ैज़ आलम, अकील, शिवम, शोभित, यासिर, शानू, अमजद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial