Breaking News

राम के नाम पर भाजपा कर रही सरकारी धन की चोरी : सतीश

Spread the love

फतेहपुर। मिशन 2022 में बहुजन समाज पार्टी को जीत दिलाने के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों के प्रबुद्ध वर्ग सम्मान सुरक्षा व तरक्की को लेकर विचार गोष्ठी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने शिकरत की।
शनिवार को शहर के मैरिज गार्डेन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मान सुरक्षा व तरक्की को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रदेश में दलितों व ब्राह्मणों के साथ होने वाली घटनाओं पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिकरु हत्याकांड में विकास दुबे इंकॉउंटर के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याओं पर सवाल उठाते हुए प्रदेश से सनातनी संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया। श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज आपस में बंटा हुआ है इसलिए एका न होने की वजह से उन्हें चलने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में 16 प्रतिशत ब्राह्मणों को एकजुट होकर बसपा के साथ होने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती ने ब्राह्मण समाज को सम्मान दिलाने का काम किया हैं। उन्होंने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करते हुए प्रदेश के डीजीपी मुख्य सचिव व महाधिवक्ता बनाने का काम किया। बसपा शासन में शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की किए जाने की बात कही। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए ठोक देने की नीति अपनाने वाली पार्टी की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार सनातनी संस्कृति को नष्ट कर मठ का पंथ चलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अयोध्या में विकास की जगह सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया। प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों को अनुदान रोक कर उन्हें बंद करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर लोगों को डराने का काम किया जा रहा है। सी वोटर के नाम से चुंनाव में फ़र्ज़ी सर्वे कराकर माहौल बनाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर कपिल मिश्रा, अरूण द्विवेदी, संजीव बाजपेई, प्रदीप गर्ग, आरिश सिद्दीकी, शाश्वत गर्ग, पीके गौतम, मुरलीधर गौतम, विनोद गौतम, वकील अहमद सहित तमाम बसपाई रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial