Breaking News

2019-20 में खेलमैदान के लिए दो लाख दस हजार का बजट था पस्तावित, अब वहां बना दिया जल जीवनमिशन की टंकी

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह 

अहरौला। विकास खण्ड क्षेत्र में वैसे तो खेल मैदान कागजों में ही दर्ज है कुछ ग्राम सभाओं में ओपन जिम और खेल का मैदान बनाया गया है जिसमें ओरिल, बहेरा,गनवारा, पखनपुर शामिल है। विकासखंड के बनरहिया ग्राम सभा फत्तेपुर में युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए स्वामी परमहंस आश्रम के पीछे ग्राम सभा की जमीन पर 2019-20 में मनरेगा के वित्तीय वर्ष में खेल मैदान प्रस्तावित हुआ जिसके लिए दो लाख दस हजार का बजट स्वीकृत हुआ।एपीओ राहुल सिंह ने बताया की खेल मैदान के लिए मनरेगा से दो लाख दस हजार का बजट जारी हुआ था उस बजट से खेल मैदान बनाने के लिए एक लाख छत्तीस हजार का बजट कच्चे काम के लिए खर्च किया गया फिर 2021 में पंचायत चुनावों की घोषणा होने पर काम रूक गया अब उसी जमीन पर जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी व कन्ट्रोल रूम बनाया जा रहा है। बनरहिया ग्राम सभा के प्रधान भीम प्रसाद का कहना है की जहा टंकी बन रही है वह जमीन खेल मैदान के लिए प्रस्तावित थी हमारे द्वारा बिना कोई लिखित प्रस्ताव दिए ही लेखपाल द्वारा इस जमीन का प्रस्ताव जल जीवन मिशन योजना में टंकी के लिए भेज दिया गया अब वहां टंकी का निर्माण किया जा रहा है। उस समय गांव के युवाओं ने खेल मैदान बनने पर बहुत ही खुशी जाहिर किया था की अब गांव में खेल मैदान बन रहा है लेकिन शायद यह नहीं जानते थे कि उनकी सोच पर पानी फिर जाएगा । खेल मैदान में पानी की टंकी बन जानें से लोग काफी आक्रोश में हैं और लोगों का कहना है कि अगर उनको जल मिशन की टंकी लगवाना था तो गांव में और सरकारी भूमि होंगी लेकिन उस पर नही बनवाया गया जहा खेल मैदान के लिए जहा ग्राम सभा के बजट से वहा पर काफी बड़े बड़े गड्ढे को मिट्टी से पटवा गया था और खेल मैदान तक जानें के लिए रास्ते भी मिट्टी पाट कर बनाए गए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial