Breaking News

अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली से उड़ाया, मौत

Spread the love

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम शाहीपुर में शनिवार की देर शाम निजी नलकूप पर बैठे 22 वर्षीय एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सनसनीखेज घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है। वहीं मृतक के परिजनों ने थाने में अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शाहीपुर गांव निवासी अजमेर सिंह यादव का पुत्र रिंकू सिंह उर्फ मनीष उर्फ वेद प्रकाश यादव शनिवार की देर शाम लगभग आठ बजे खागा कस्बा से मोटरसाइकिल द्वारा घर न आकर सीधे नलकूप चला गया। गाड़ी खड़ी कर जैसे ही वह अपने नलकूप में बैठा तभी पहले से घात लगाए अज्ञात लोगों ने उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही रिंकू जमीन पर गिरकर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। उधर जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। उधर विच्छेदन गृह में मृतक के पारिवारिक भाई कोमल सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम चार बजे वह प्रधानमंत्री योजना अन्तर्गत होने वाले निर्माण के संबंध में सरिया व सीमेंट का पैसा जमा कर घर आ रहा था, लेकिन घर न आकर वह निजी नलकूप चला गया जहां उसको अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial