Breaking News

क्षत्रिय महासभा ने गठित की कार्यकारिणी

Spread the love

फ़तेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले कार्यकर्म का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर में काजल सिंह की मौत पर शोक व्यक्त करने के साथ ही महासभा ने संगठन का विस्तार कर कार्यकरणी का गठन किया।
रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर बार हाल में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह ने शिकरत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गोरखपुर में काजल सिंह की हत्या पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए हमलावारों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया गया और हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किए जाने की मांग किया। तत्पश्चात क्षत्रिय महासभा की कार्यकरणी का गठन करते हुए नए सदस्यों को दायित्व सौंपा गया। मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष व बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारा नवमनोनीत पदाधिकरियों को फूल-मालाओं से स्वागत कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के लोग सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर काजल सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी व महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर महेश सिंह, अशोक तपस्वी, कुलदीप सिंह भदौरिया, धीरज सिंह, उदयभान सिंह, राम सिंह, कुलदीप सिंह, पीयूष सिंह, अभय सिंह, जितेंद्र सिंह, अभय सिंह, सज्जन सिंह, अमर सिंह, विवेक सिंह, उपेंद्र सिंह, गौरव सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, अजय सिंह, अवधेश सिंह, राज्यवर्धन सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial