Breaking News

छात्र राजनीति से निकले लोगो ने बदली देश की दिशा और दशा

Spread the love

छात्र राजनीति से निकले लोगो ने देश को दिशा और दशा देने का काम किया है
उक्त बातें जनपद आजमगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त यादव ने छात्र नौजवान पीडीए अभियान के बतौर प्रभारी के रूप में कहीं ।आज पूरे प्रदेश में 9अगस्त क्रांति दिवस से समाजवादी पार्टी द्वारा अपने छात्र सभा इकाई के तत्वधान में छात्र– नौजवान– पीडीए जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया, जो एक माह तक चलेगा। शुभारंभ कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेशउपाध्यक्ष छात्र सभा ब्रह्म दत्त यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में बेतहाशा फीस वृद्धि की गई है,जिससे गरीब पी.डी.ए परिवार का नौजवान शिक्षा से वंचित रहे। पिछड़े, अनुसूचित छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आ रही है। यह सब मुद्दे लेकर हम सभी महाविद्यालय में छात्रों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय महाविद्यालयों के छात्र संघ के चुनाव पर रोक लगी है, जबकि छात्र संघ से निकले लोग देश की राजनीति को नई दिशा और दशा देने का काम किया है।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।छात्र नौजवान जागरूकता अभियान कार्यक्रम को श्रद्धेय नेता जी द्वारा चलाया गया था जो प्रतिवर्ष पार्टी द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार नौजवानों के साथ छल कर रही है। उनकी शिक्षा महंगी करती जा रही है, तो वहीं नौकरियों पर ताले लगाए बैठी है। और जो कुछ भर्ती परीक्षाएं हुई भी है, या तो वह लीक हो गए हैं या निरस्त हो जा रहे हैं।
कार्यक्रम में छात्र सभा के अध्यक्ष कुणाल मौर्य युवजन सभा के अध्यक्ष दुर्गेश यादव, बृजेश मिश्रा,रोशन यादव, गोलू यादव अखिलेश पांडे, आनंद यादव, शशि कुमार, राजेश यादव आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial