Breaking News

नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो संदेश यात्रा का नगर में हुआ स्वागत

Spread the love

 एमएमए ज़ौहर फैन्स एसोसिएशन ने निकली सद्भावना यात्रा
खागा-फतेहपुर। सामाजिक एवं राष्ट्र विकास जैसे मुद्दों पर काम करने वाली सामाजिक संस्था एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो संदेश यात्रा लेकर जनपद पहुंची। नगर आगमन पर यात्रा में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नगर के बाईपास हाईवे पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोहसिन नफीस राईन की अगुवाई में यात्रा का स्वागत किया। जिसके बाद यात्रा सीधे नगर पंचायत चेयरमैन आवास के सामने पहुंची। जहां चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह के अलावा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित पांडेय उर्फ बबलू, सभासद वसीम घोषी, नसीम घोषी पहलवान, व्यापार मंडल मंत्री नीरज अग्रवाल, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, डॉ० रोहित सोनी सहित अन्य सामाजिक व राजनीतिक व्यक्तियों ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारा देश नफ़रतों की आग में झुलसकर अपने अस्तित्व को खोता चला जा रहा है जो कि एक चिंता का विषय है। आज हमारी नफ़रतों का बोलबाला टीवी चौनलों, समाचार पत्रों की सुर्खियां बन रहा है। जिसको देखकर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में यात्रा निकाल रही है। श्री हाशमी ने यात्रा के उद्देश्य व रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों का भी खुलासा किया। जिलाध्यक्ष मोहसिन नफीस राईन ने संगठन को मजबूती देने के लिए जल्द ही जिले में विस्तार देने की बात कही। इस मौके पर आसिफ क़ादरी, हाफिज मोहम्मद फैसल ज़ाफ़री, सैय्यद आदिल, रईस अंसारी, गुफरान शेख, सैय्यद सुहैल, सैय्यद जीशान अली, राही मस्तान, मो० राहिल, फिरोज़ अंसारी, महफूज़ सिद्दीकी, दिलशाद, केके तिवारी, जावेद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial